A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदर जैन ने 'हैलो चार्ली' में किया है असली गोरिल्ला संग डांस, शेयर किया एक्सपीरियंस

आदर जैन ने 'हैलो चार्ली' में किया है असली गोरिल्ला संग डांस, शेयर किया एक्सपीरियंस

आदर जैन जल्द ही फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आने वाले हैं, ये एक एडवेंचर ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, और उन्हें उम्मीद है कि 'हैलो चार्ली' बच्चों का खास मनोरंजन करेगी।

aadar jain- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- AADAR JAIN आदर जैन ने 'हैलो चार्ली' में किया है असली गोरिल्ला संग डांस

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आदर जैन जल्द ही फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आने वाले हैं, ये एक एडवेंचर ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'हैलो चार्ली' बच्चों का खास मनोरंजन करेगी। हालांकि यह फिल्म हर उम्र के लोगों के लिए है।  इस फिल्म में आदर जैन गोरिल्ला संग डांस करते दिखेंगे, आदर जैन ने इस डांस के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। एक्टर ने कहा-  "गोरिल्ला के साथ डांस करना एक अलग और अच्छा अनुभव था। यह पहली बार है कि जब मैं एक सह-कलाकार के रूप में एक जानवर के साथ डांस कर रहा हूं। हमने गोरिल्ला के साथ 3 दिनों तक रिहर्सल की थी।"

गौहर खान के पिता के निधन को एक महीने हुए, एक्ट्रेस ने कहा- हर सांस के साथ आपको मिस करती हूं

आदर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि हर कोई फिल्म को प्यार करेगा और इसकी कहानी से जुड़ेगा। यह गोरिल्ला के साथ लाई गई एक ऐसी कहानी है जो पहले कभी नहीं आई। यह आपको हंसाएगी और खास करके इस संकट के समय में खुशी महसूस कराएगी।"

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' हुई पोस्टपोन, 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म

उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि बच्चे इस फिल्म को देखें और उनका मनोरंजन हो क्योंकि वे पिछले साल से घर पर ही हैं और स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में यह मेरी ओर से उनके लिए एक छोटा तोहफा है और मुझे उम्मीद है कि वे इससे जुड़ेंगे।"

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News