A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने आमिर खान के साथ की शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखी ये बात

सलमान खान ने आमिर खान के साथ की शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखी ये बात

आमिर खान इन दिनों अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें करीना कपूर खान भी हैं।

aamir khan birthday salman khan - India TV Hindi
आमिर खान के बर्थडे पर सलमान खान ने शेयर की फोटो

मुंबई: 'दबंग' स्टार सलमान खान ने अपनी और आमिर खान की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने आमिर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर साझा की। जिसमें वह और आमिर खान नजर आ रहे हैं। 

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं लाल सिंह चड्ढा।"

गौरतलब है कि आमिर खान शनिवार को 55 साल के हो गए। वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो पंजाब में चल रही है। 

माधुरी दीक्षित,आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आमिर खान को किया बर्थडे विश

यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने भी आमिर संग मजेदार फोटो शेयर की, जिसमें वो तकिया पकड़कर सोते नज़र आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News