A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा खान का क्या बॉयफ्रेंड से हो गया है ब्रेकअप?

आमिर खान की बेटी इरा खान का क्या बॉयफ्रेंड से हो गया है ब्रेकअप?

आमिर खान की बेटी इरा खान डायरेक्शन में डेब्यू कर चुकी हैं। वह इस समय एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

ira khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ira khan

आमिर खान की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। इरा पिछले दो साल से मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और ब्रेकअप हो गया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक इरा और मिशाल आपस में मिलते नहीं हैं और दोनों का रिश्ता ठीक भी नहीं चल रहा है। माना जा रहा है इरा ने अपने करियर पर फोकस करने के फैसला लेने के बाद से दोनों के बीच सब ठीक नहीं है। इसलिए दोनों ने ब्रेकअप का फैसला लिया है।

इरा खान इस समय रीमा कागती को उनकी फिल्म में असिस्ट कर रही हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, सोहम शाह और गुलशा दवैया अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

इरा खान ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू कर लिया है। उन्होंने थिएटर प्ले Euripedes Medea को डायरेक्ट किया था।

Latest Bollywood News