A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान और करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज में 1 साल की होगी देरी, जानिए नया अपडेट

आमिर खान और करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज में 1 साल की होगी देरी, जानिए नया अपडेट

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Aamir Khan  Laal Singh Chaddha NEW RELEASE DATE - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगले साल रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को नई रिलीज डेट मिल गई है। ये मूवी अगले साल क्रिसमस के के मौके पर रिलीज होगी। इसे अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट को लेकर जानकारी दी है। इस मूवी में आमिर खान और करीना कपूर खान के अलावा मोना सिंह भी नज़र आएंगी। इसे आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

इससे पहले आमिर खान की हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक फिल्म 25 दिसंबर को अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडेय' के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और अक्षय ने आमिर के अनुरोध पर अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी थी।

Latest Bollywood News