A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान का नया लुक आया सामने, हिमाचल में कर रहे हैं शूटिंग

'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान का नया लुक आया सामने, हिमाचल में कर रहे हैं शूटिंग

आमिर खान का 'लाल सिंह चड्ढा' ने नया लुक सामने आया है। वह इन दिनों हिमाचल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

aamir khan new look- India TV Hindi
आमिर खान का नया लुक

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी हैं। आमिर फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में कर रहे हैं। हिमाचल के छोटे से शहर रामपपर में आमिर खान इन दिनों हैं। आमिर का लाल सिंह चड्ढा से नया लुक सामने आया है। उनका यह लुक फैन क्लब ने शेयर किया है।

आमिर खान की वायरल हो रही फोटोज में वह सीन शूट करते नजर आ रहे हैं। आमिर बड़े बाल, दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। उनका लुक टॉम हैंक से मैच कर रहे हैं। ऑरिजिनल फिल्म फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक का लुक ऐसा ही था। उनके जैसे लुक को अपनाने के लिए आमिर बाल और दाढ़ी बढ़ा रहे हैं।

हिमाचल से पहले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कोलकाता में की थी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। करीना कपूर का फिल्म से लुक भी सामने नहीं आया है।

'लाल सिंह चड्ढा' को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको पता दें 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल अडेप्टेशन है।

Latest Bollywood News