A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ की बीमारी पर आमिर खान ने दिया यह बयान!

अमिताभ की बीमारी पर आमिर खान ने दिया यह बयान!

अमिताभ ने परसो सुबह ट्वीट करके बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर आ रही है।

अमिताभ बच्चन, आमिर खान- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन, आमिर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आमिर ने मीडिया से बातचीत की और अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत पर भी बात की। आमिर ने कहा- मैंने मंगलवार की रात अमित जी के साथ शूटिंग की। यह सच है कि उन्हें कंधे और पीठ में दर्द है, लेकिन इस फिल्म में आपको उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। आप अमित जी को लंबे समय बाद एक्शन अवतार में देखेंगे।

आमिर ने कहा- 'उनके कंधों और पीठ में चोट लग गई थी। लेकिन अब वो ठीक हैं और बेटर फील कर रहे हैं।'

बता दें, अमिताभ ने परसो सुबह ट्वीट करके बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर आ रही है। अमिताभ के इस ट्वीट से उनके फैंस परेशान हो गए और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे।

अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने भी संसद भवन के बाहर बताया कि अमित जी अब ठीक हैं, हैवी कॉस्ट्यूम की वजह से उनके कंधे और पीठ में दर्द हो गया था।

बता दें कि बिग बी और आमिर खान फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ-साथ कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं।

Latest Bollywood News