1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान के लिए स्पेशल बन गया 2017?

ऐसा क्या हुआ कि आमिर खान के लिए स्पेशल बन गया 2017?

आमिर खान ऐसे अभिनेता है जो पूरे साल में अपनी सिर्फ एक ही फिल्म लेकर आते हैं, जो हर किसी पर भारी पड़ती है। लेकिन हाल ही में आमिर ने इस बात का खुलासा किया है कि यह साल उनके लिए काफी खास रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 2017 में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण..

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

मुंबई: बॉलीवुड में जहां एक ओर सभी सितारे सालभर में अपनी कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते हैं। वहीं सुपरस्टार आमिर खान ऐसे अभिनेता है जो पूरे साल में अपनी सिर्फ एक ही फिल्म लेकर आते हैं, जो हर किसी पर भारी पड़ती है। इस साल रिलीज हुई उनके प्रोडक्शन की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को अनूठे कंटेंट और दिलचस्प कहानी के लिए दुनियाभर में सराहा गया, जिस वजह से फिल्म ने दर्शकों पर विशेष प्रभाव छोड़ा। आमिर खान की इस फिल्म में संगीतकार शक्ति कुमार की भूमिका ने पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया।

'सीक्रेट सुपरस्टार' 2017 की हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म को विश्व स्तर पर आलोचकों और दर्शकों से इसके दिल छू लेने वाली कहानी के लिए खूब प्रशंसा हासिल हुई। आमिर खान भी अपनी इस फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम आमिर संग अभिनय करती हुई नजर आई हैं।

आमिर से जब फिल्म को दुनियाभर से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो बताया, 'सीक्रेट सुपरस्टार को मिल रही आपार प्रशंसा के कारण यह वर्ष वाकई में काफी स्पेशल रहा। यह काफी संतोषजनक था। और जिस तरह की यह फिल्म है उस हिसाब से इसका व्यवसाय बहुत अच्छा रहा। भले ही मेरी भूमिका छोटी थी, लेकिन मैंने पूरी तरह से इसका आनंद लिया। अद्वैत चंदन के साथ काम कर के मैं खुश हूं।'

Latest Bollywood News