A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में मचाया धमाल, सिर्फ 5 दिनों में की इतनी कमाई

आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में मचाया धमाल, सिर्फ 5 दिनों में की इतनी कमाई

आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' पिछले दिनों देशभर में खूब धमाल मचा चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर चीन में भी काफी धूम देखने को मिल रही है। चीन में फिल्म की कमाई रिलीज होने के महज 5 दिनों के भीतर ही...

Aamir khan- India TV Hindi
Aamir khan

बीजिंग: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' पिछले दिनों देशभर में खूब धमाल मचा चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर चीन में भी काफी धूम देखने को मिल रही है। फिलहाल आमिर खान बीजिंग में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। उनका कहना है कि चीन में अपनी फिल्म की सफलता को देखकर वह अभिभूत महसूस कर रहे हैं। चीन में फिल्म की कमाई रिलीज होने के महज 5 दिनों के भीतर ही 236.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह पिछले साल भारत में 89 करोड़ रुपये की राशि से कहीं अधिक है।

बीजिंग में प्रशंसकों के साथ बातचीत में आमिर ने कहा कि जब वह फिल्म बनाते हैं तो कभी नहीं सोचते कि कितने लोग इस फिल्म को देखेंगे। चीन में पहले ही लोकप्रिय आमिर ने कहा, "अगर आप अपने क्षेत्र या अपनी सड़क की कहानी सुनाते हैं तो शायद दुनियाभर के दर्शक इसमें ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।" उन्होंने कहा, "मेरा यह मानना है क्योंकि मुझे लगता है कि लोग दुनिया के विभिन्न हिस्सों की विभिन्न संस्कृतियां और विभिन्न किरदारों की कहानियां देखना पसंद करते हैं।"

'सीक्रेट सुपरस्टार' एक किशोरी की कहानी है, जो अपनी पहचान छिपा कर अपना सपना पूरा करती है क्योंकि उसके पिता इसके खिलाफ होते हैं। फिल्म पहले ही चीनी बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म ने चीन में पहले दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Latest Bollywood News