मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और निर्देशक जे ओमप्रकाश का आज मुंबई में निधन हो गया। जे ओम प्रकाश ने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। अगर आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि जे ओम प्रकाश की सारी फिल्मों के नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होती थीं। ऑल इंडिया रेडियो को दिए इंटरव्यू में जे ओमप्रकाश ने इसका खुलासा किया कि आखिर क्यों उनकी हर फिल्म का नाम A से शुरू होता है। उन्होंने कहा- मेरी एक मान्यता के चलते ऐसा हुआ। मैंने A नाम से फिल्में बनाना शुरू किया और वो हिट होती गईं, एक बार जब अलग अक्षर से फिल्म बनाई तो वो फिल्म फ्लॉप हो गई जिसके बाद उनका A अक्षर पर विश्वास और बढ़ गया।
निर्देशके के तौर पर जे ओम प्रकाश ने पहली फिल्म बनाई 'आपकी कसम', इस फिल्म में लीड रोल में राजेश खन्ना और मुमताज थे। फिल्म के गाने 'जय जय शिव शंकर' और 'करवटें बदलते रहे' आज भी लोगों के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं जितने तब थे। आपको बता दें ऋतिक रोशन के नाना जे ओमप्रकाश शिव जी के बड़े भक्त थे। उन्होंने पनवेल में अपने फॉर्म हाउस पर शिव मंदिर की स्थापना भी करवाई है, जहां वो हर साल शिवरात्रि पर बड़ी पूजा रखवाते हैं। जे ओमप्रकाश मशहूर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के नाना हैं। जे ओमप्रकाश की एकलौती बेटी पिंकी ऋतिक रोशन की मां और राकेश रोशन की पत्नी हैं।
ऋतिक रोशन के साथ 92वां जन्मदिन मनाते जे ओम प्रकाश
निर्देशक के तौर पर जे ओम प्रकाश ने 'आपकी कसम', 'आदमी खिलौना है', 'अर्पण', 'आक्रमण', 'आदमी और अप्सरा', 'अग्नि', 'आप के साथ', 'आखिर क्यों?', 'अपना बना लो', 'आस पास', 'अपनापन', 'आशिक हूँ बहारों का', 'आक्रमण' और भगवान दादा जैसी फिल्में बनाई हैं।
जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना के साथ 'आप की कसम' और 'आखिर क्यों' जैसी हिट फिल्में बनाईं। उन्होंने जीतेंद्र के साथ भी काम किया और 'अपना बनलो', 'अपनापन', 'आशा' और 'अर्पण' जैसी फिल्में बनाईं। उन्होंने कई सारी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया। कई हिट फिल्म उनके प्रोडक्शन से निकली हैं, जैसे 'आई मिलन की बेला', 'आस का पंछी', 'आए दिन बहार के', 'आंखों आंखों में', 'आया सावन झूम के' और 'आखिर क्यों'।
Latest Bollywood News
Related Video