आरती ने अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाईं हैं, वह इस किरदार से अपने आपको किस हद तक करीब पाती हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इस किरदार से मैं बहुत अधिक करीब हूं। अंबा के किरदार को मैंने बनाया है। मेरे जीवन में फिलहाल अंबा से महत्वपूर्ण कुछ और नहीं है।"
छोटे पर्दे पर अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करने वाली आरती का नाता बॉलीवुड से भी है, वह दिग्गज अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं और छोटे पर्दे के जाने-माने हास्य अभिनेता कृष्णा और रागिनी की चचेरी बहन हैं।
Latest Bollywood News