1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आरुषि निशंक ने अपने NGO के साथ मिलकर की उत्तराखंड में कोविड-19 राहत अभियान की शुरुआत

आरुषि निशंक ने अपने NGO के साथ मिलकर की उत्तराखंड में कोविड-19 राहत अभियान की शुरुआत

एक्ट्रेस आरुषि निशंक अपने एनजीओ स्पर्श गंगा के साथ मिल लकर उत्तराखंड में कोविड-19 से आहत लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने हाल ही में टी-सीरीज के सॉन्ग 'वफा ना रास आई' के साथ डेब्यू किया

आरुषि निशंक- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ AARUSHI NISHANK  आरुषि निशंक ने अपने NGO के साथ मिलकर की उत्तराखंड में कोविड-19 राहत अभियान की शुरुआत

एक्ट्रेस आरुषि निशंक अपने एनजीओ स्पर्श गंगा के साथ मिल लकर उत्तराखंड में कोविड-19 से आहत लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने हाल ही में टी-सीरीज के सॉन्ग 'वफा ना रास आई' के साथ डेब्यू किया, जिसे एक महीने से भी कम समय में 125 मिलियन बार देखा जा चुका है। हालांकि, पिछले 2 साल में उन्होंने अपने बैक-टू-बैक एक्टिंग कमिटमेंट्स के अलावा उत्तराखंड और उसके बाहर कोविड-19 राहत का प्रयास कर रही हैं।

आरुषि निशंक, गंगा नदी और पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखंड में साल 2008 में शुरू हुई एक एनजीओ पहल स्पर्श गंगा की को-फाउंडर हैं। वे मेडिकल किट के साथ राशन (गेंहू का आटा, चावल, दाल, चाय और बिस्किट) भेज रही हैं, जिसमें ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, मास्क, स्टीमर, पीपीई किट, सैनिटाइजर, डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, विटामिन सी की गोलियां शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य 200-500 किट में सैनिटाइजर और मास्क शामिल हैं, जिन्हें टीम स्पर्श गंगा द्वारा हरिद्वार में भी वितरित किया जाएगा।

इस नेक काम को लेकर उन्होंने कहा, "यह साबित करने का समय है कि हम सभी इंसान हैं और हम तभी जीत सकते हैं जब हम एक साथ खड़े हों। मैं उत्तराखंड की बेटी हूं। हम जो कुछ भी कर सकते हैं, उसका समर्थन करने और प्रदान करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।"

कुछ रिसोर्सेस हरिद्वार के डीएम को सौंपे जाएंगे और बाकी रिसोर्सेस उत्तराखंड के अंदरूनी इलाकों में बांटे जाएंगे। आरुषि निशंक और उनकी स्पर्श गंगा टीम ने उत्तराखंड में बेड्स, इलाज और अन्य सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की है। स्पर्श गंगा की टीम कोविड-19 की पहली मार से ही लगातार मास्क और सैनिटाइजर किट बांटकर लोगों की मदद कर रही है। 

Latest Bollywood News