A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान हुआ ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान हुआ ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हो गया है जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rahul Roy - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RAHULROYCRAZYFAN Rahul Roy 

मशहूर एक्टर राहुल रॉय को लेकर बड़ी खबर आई है। राहुल रॉय अपनी आने वाली फिल्म 'एलएसी: लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। एक्टर को आनन फानन में कारगिल से श्रीनगर और फिर मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में कराया गया। 

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस ने इस बात का खुलासा अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के भाई रोमीर सेन ने राहुल रॉय की तबीयत के बारे में बात करते हुए कहा कि 'वो अब रिकवर कर रहे हैं।' जानकारी के मुताबिक राहुल रॉय के तबीयत बिगड़ने की वजह वेदर कंडीशंस है  जिसकी वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। सूत्रों की मानें तो राहुल रॉय ने अपनी आने वाली इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। 

राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में 'आशिकी' फिल्म से की थी। इस फिल्म के रिलीज होते ही राहुल रातोंरात सिनेमाजगत के चमकते सितारे बन गए थे। इस फिल्म के बाद राहुल की कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी वो जादू नहीं चला पाईं जो उनकी पहली फिल्म ने किया था। फिल्मों के अलावा राहुल रॉय टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 1' के विनर भी रह चुके हैं। लंबे वक्त तक राहुल सिनेमाजगत से दूर रहे लेकिन अब वापसी कर रहे हैं।  

Latest Bollywood News