A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टोटल धमाल' का हिस्सा नहीं पाने से आशीष चौधरी दुखी, ट्वीट कर कहा ये

'टोटल धमाल' का हिस्सा नहीं पाने से आशीष चौधरी दुखी, ट्वीट कर कहा ये

एक्टर आशीष चौधरी 'धमाल' सीरीज़ की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थे, लेकिन वह इस सीरीज़ की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' में नज़र नहीं आएंगे।

Aashish Chaudhary- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Aashish Chaudhary

एक्टर आशीष चौधरी 'धमाल' सीरीज़ की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थे, लेकिन वह इस सीरीज़ की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' में नज़र नहीं आएंगे। इस बात से वह दुखी हैं और उन्होंने ट्वीट कर अपने मन की बात कही है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया- "मैं आप सभी को बहुत याद कर रहा हूं। इसे पचा पाना मुश्किल है कि 'टोटल धमाल' का हिस्सा नहीं हूं लेकिन यह एक परिवार है.."

उन्होंने सीरीज़ की चौथी फिल्म का हिस्सा होने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करूंगा कि यह ('टोटल धमाल') सभी रिकॉर्ड तोड़े ताकि हम चौथी किस्त में साथ हो सकें। संजय दत्त सर, फिल्म या उससे बाहर आपको हमेशा याद करता हूं।"

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित नेने, रितेश देशमुख और अरशद वारसी जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Gully Boy Movie Review: जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने जीता दिल, रणवीर, आलिया और सिद्धांत चतुर्वेदी की दमदार परफॉर्मेंस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को ऐसे किया वेलेंटाइन डे विश, देखें Photos

मीरा राजपूत अपनी बेटी के बाल कलर करने पर हुई थीं ट्रोल, अब दिया ये जवाब

Latest Bollywood News