A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशका ने जताई इच्छा, टीवी पर निभाना चाहती हैं इस तरह का किरदार

आशका ने जताई इच्छा, टीवी पर निभाना चाहती हैं इस तरह का किरदार

आशका गोरडिया एक लंबा वक्त टीवी इंडस्ट्री में बिता चुकी हैं। इन दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन हाल ही में आशका ने एक अनोखी भूमिका करने की इच्छा जताई है।

aashka- India TV Hindi
aashka

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा आशका गोरडिया एक लंबा वक्त टीवी इंडस्ट्री में बिता चुकी हैं। इन दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन हाल ही में आशका ने एक अनोखी भूमिका करने की इच्छा जताई है। आशका का कहना है कि उनका ध्यान उनके नए उद्यम पर केंद्रित है, लेकिन 'नागिन' अभिनेत्री टीवी शो में मारधाड़ वाली भूमिका निभाने को उत्सुक हैं। 'कुसुम' की अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, "मेरा ध्यान निश्चित रूप से मेरे नए उद्यम पर है लेकिन, मैं टेलीविजन पर मारधाड़ वाली भूमिका निभाना चाहती हूं।“

उन्होंने आगे कहा, “मेरा शरीर, मेरा दिमाग और मेरे अभिनय कौशल के बावजूद एक एक्शन श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने ऐतिहासिक, पौराणिक धारावाहिकों में काम किया, मैंने चुलबुली लड़की से लेकर खलनायिका तक की भूमिका निभाई है। मैंने ये सब किया है।"

गौरतलब है कि आशका रीनी पर काम कर रही हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा, "मैंने अभिनय नहीं छोड़ा है, ऐसा नहीं होगा। खुद कुछ शुरू करने का हमेशा से सपना होता है, लेकिन इसमें कुछ समय लगा, यह कुछ ऐसा था, जो दिल और दिमाग के लिए भावनात्मक है।" वह नए प्रोडक्ट्स पर काम करना चाहते हैं।

Latest Bollywood News