A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब शाहरुख खान की इस फिल्म में दिखाई देंगे अभय देओल

अब शाहरुख खान की इस फिल्म में दिखाई देंगे अभय देओल

‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में तीन दोस्तों की कहानी को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया है। अब इसके सीक्वल को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हालांकि फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता अभय देओल का कहना है कि वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’...

Abhay Deol- India TV Hindi
Abhay Deol

मुंबई: वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में तीन दोस्तों की कहानी को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया है। अब इसके सीक्वल को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हालांकि फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता अभय देओल का कहना है कि वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की कास्ट सीक्वल में काम करने के लिए तैयार है लेकिन फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने अभी कहानी पर काम नहीं किया है। ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल अभिनीत यह फिल्म तीन दोस्तों के बारे में थी जो साथ में छुट्टियां बिताने के सपने को सच करने निकल पड़ते हैं।

ऐसी खबरें हैं कि जोया अपनी अगली फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ की शूटिंग खत्म करने के बाद सीक्वल पर काम करना शुरू कर सकती हैं। सीक्वल की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अभय ने कहा, ‘‘फिल्म रिलीज होने के बाद से यह चल रहा था। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो। मुझे लगता है कि ऋतिक ने उन्हें बताया था, फरहान इसे लेकर खुश है, मैंने उन्हें बताया था। लेकिन जाहिर है जोया को समय निकालना होगा और एक कहानी लेकर आनी होगी जो वह लोगों को बताना चाहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तरफ से आप आश्वस्त हो सकते हैं। हम सभी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन जोया को कहना होगा कि मैं ऐसा कुछ लिख रही हूं।’’ फराज हैदर के निर्देशन वाली हॉरर- कॉमेडी ‘नानू की जानू’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभय ने ये बातें कही। बता दें कि यह फिल्म20 अप्रैल को रिलीज होनी है। ‘देव डी’ के अभिनेता ने शाहरुख खान की ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ के साथ काम करने के बारे में कहा, ‘‘जीरो में मेरा कैमियो है। यह बहुत छोटा है, मेरे पास करने को कुछ ज्यादा नहीं हे। मैंने शाहरुख और कैटरीना के साथ एक दृश्य फिल्माया है। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के बाद कैटरीना से मुलाकात अच्छी रही।’’

Latest Bollywood News