1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभय देओल की तमिल फिल्म 'हीरो' 20 दिसंबर को होगी रिलीज

अभय देओल की तमिल फिल्म 'हीरो' 20 दिसंबर को होगी रिलीज

अभिनेता अभय देओल की आगामी तमिल फिल्म 'हीरो' 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

<p>अभय देओल</p>- India TV Hindi
अभय देओल

नई दिल्ली: अभिनेता अभय देओल की आगामी तमिल फिल्म 'हीरो' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। पीएस मिथ्रन द्वारा निर्देशित, 'हीरो' में दक्षिणी फिल्म उद्योग के अभिनेता सिवाकार्तिकेयन भी हैं। सिवाकार्तिकेयन के साथ काम करने पर अभय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हर विलेन को एक हीरो की जरूरत होती है! प्रतिभाशाली सिवाकार्तिकेयन के साथ काम करने का मौका मिला।

 मुझे फिल्म बनाने में बहुत मजा आ रहा है, जब कि तमिल बोलचाल में काफी कठिन भाषा है। 'हीरो' 20 दिसंबर को रिलीज होगी" फिल्म में अभय एक खलनायक का किरदार निभाते नजर आएंगे।

बता दें कि कुछ दिन पहले अभय ने इस फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा, 'द हीरो' नामक एक मूवी के सेट पर हूं, जहां मैं 'द विलेन' का किरदार निभा रहा हूं! मुझे लगता है कि यह एक स्वाभाविक प्रगति थी, क्योंकि करियर में मैंने ज्यादातर एंटी-हीरो किरदारों को निभाया है और यह तमिल में है। नई भाषा, नई जगह। आभारी हूं।

Latest Bollywood News