मुंबई: बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पिछले कुछ वक्त से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कारण उनका ट्विटर अकाउंट भी बैन कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में वह एक बार फिर एक अपने नए अकाउंट के साथ ट्विटर पर फैंस के साथ जुड़े थे लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। अभिजीत ने नए अकाउंट के साथ सोमवार सुबह दोबारा ट्विटर पर वापसी की थी।
अभिजीत ने अपने नए ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था,"लोग मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन लोगों के खिलाफ हूं जो देश और भारतीय सेना के खिलाफ बोलने की कोशिश करते हैं। यह मेरा नया ट्विटर अकाउंट है।" उन्होंने कहा, "जब तक मेरा वेरीफाइड (सत्यापित) अकाउंट सक्रिय नहीं हो जाता, तब तक कृपया मुझे इस ट्विटर अकाउंट पर फॉलो करें। मेरे नाम से बने अन्य अकाउंट मौजूद हैं, वे फर्जी हैं और मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।"
वीडियो के साथ लिखे पोस्ट में कहा गया, "वंदे मातरम। मैं वापस आ गया हूं। राष्ट्रविरोधी लोग मेरी आवाज नहीं रोक सकते, भारतीय सेना को सलाम। यह मेरा नया अकाउंट है.बाकी सारे अकाउंट फर्जी हैं।" ...ब्रेकअप के बाद भी परवीन बॉबी अक्सर मेरे बेडरूम में दिखती थीं
Latest Bollywood News