A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या टूटने वाली है श्वेता तिवारी की दूसरी शादी ?

क्या टूटने वाली है श्वेता तिवारी की दूसरी शादी ?

कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

shweta tiwari- India TV Hindi
shweta tiwari

नई दिल्ली: क्या श्वेता तिवारी की दूसरी शादी भी टूटने वाली है? जी हां खबर तो कुछ ऐसी ही आ रही है। कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता की सफलता और अभिनव का खराब करियर इसका कारण हो सकता है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई होने लगी है।

जब अभिनव से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वो कोई बवाल नहीं करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने यह ही कहा कि उनके बीच सब ठीक है। बता दें, श्वेता और अभिनव ने साल 2013 में एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि उनकी बातों से यही लग रहा था कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

श्वेता की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी, जो असफल रही। अभिनव ने श्वेता से दूसरी शादी की। श्वेता और राजा की एक बेटी पलक भी है, जिसे अभिनव ने अपनी बेटी की तरह प्यार दिया। वहीं श्वेता और अभिनव पिछले साथ एक बेटे रेयांश के माता पिता बने हैं।

Latest Bollywood News