A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज ही के दिन 10 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 'दोस्ताना'

आज ही के दिन 10 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 'दोस्ताना'

फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल बनने की बात कई दिनों से मीडिया में थी। इस फिल्म का सीक्वल कब बनेगा यह तो पता नहीं पर आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। जी हां धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनी फिल्म 'दोस्ताना' को आज ही के दिन रिलीज हुई थी।

dostana- India TV Hindi
dostana

मुंबई: फिल्म 'दोस्ताना' के सीक्वल बनने की बात कई दिनों से मीडिया में थी। इस फिल्म का सीक्वल कब बनेगा यह तो पता नहीं पर आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। जी हां धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनी फिल्म 'दोस्ताना' को आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। 'दोस्ताना' 2008 में रिलीज हुए हिट फिल्मों में से एक है।  फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने एक आइटम सॉंग भी किया था।

फिल्म के 10 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अभिषेक ने शूटिंग के समय की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे आज भी वो दिन याद जब मुझ फिल्म की कहानी सुनाई गई थी। इसके साथ ही अभिषेक ने करण जौहर को भी शुक्रिया कहा।

कई समय से मीडिया में खबरे आ रही थी कि फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल बनने वाला है। मगर इस बात को गलत बताते हुए करण जौहर ने ट्वीट कर इन खबरों को गलत ठहरा दिया था।

इस समय करण जौहर फिल्म 'तख्त' के निर्देशन में व्यस्त हैं। तो अभी 'दोस्ताना' का सीक्वल बनने की उम्मीद नहीं है।

Latest Bollywood News