1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मी हस्तियों ने इस तरह फरहान अख्तर को दी जन्मदिन की बधाई

फिल्मी हस्तियों ने इस तरह फरहान अख्तर को दी जन्मदिन की बधाई

फरहान अख्तर मंगलवार को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनके बर्थ डे के खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से काफी शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। इनके अलावा उन्हें कई फिल्मी हस्तियों ने भी बधाईयां दी हैं। फरहान के दोस्तों, सहयोगियों ने उन्हें...

Farhan- India TV Hindi
Farhan

मुंबई: बॉलीवुड के निर्माता- निर्देशन, अभिनेता, सिंगर और कई बहुमुखी प्रतिभा के धनी कहे जाने वाले फरहान अख्तर मंगलवार को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज उनके बर्थ डे के खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से काफी शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। इनके अलावा उन्हें कई फिल्मी हस्तियों ने भी बधाईयां दी हैं। फरहान के दोस्तों, सहयोगियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा वर्ष बीतने की कामना की। लेखक, गायक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान ने फिल्म 'दिल चाहता है' से निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्में बनाईं।

उन्होंने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'भाग मिल्खा भाग', 'वज़ीर और दिल धड़कने दो' में अभिनेता के रूप में काम किया। बॉलीवुड हस्तियों ने फरहान को ट्वीट के जरिए बधाई दीं:-

  • अनिल कपूर:- हैप्पी बर्थ डे, फरहान अख्तर! आप जो भी करते हैं, आश्चर्यजनक करते हैं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं।
  • अभिषेक बच्चन:- हैप्पी बर्थ डे टू माइ ब्रदर! आपका यह साल शुभ हो।
  • मोहित सूरी:- हैप्पी बर्थ डे ब्रदर फरहान अख्तर! आपका वर्ष मंगलमय हो।
  • रितेश देशमुख:- हैप्पी बर्थ डे फरहान अख्तर! आपका काम प्रेरणा देता है चाहे वो ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन। यह एक महान दिन है।
  • राहुल बोस:- हैप्पी बर्थ डे टू नई पीढ़ी के मॉडल फरहान अख्तर!

Latest Bollywood News