A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने शुरु की अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' की शूटिंग

अभिषेक बच्चन ने शुरु की अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' की शूटिंग

अनुराग कश्यप के निर्देशन में आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर काफी से चर्चा बनी हुई है। बता दें कि फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाना वाला है। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Abhishek bachchan- India TV Hindi
Abhishek bachchan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर काफी से चर्चा बनी हुई है। बता दें कि फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन को अहम किरदार निभाते हुए देखा जाना वाला है। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभिषेक ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म की पटकथा की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "समय आ गया..'मनमर्जियां'।"

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और आनंद एल.राय द्वारा प्रस्तुत फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जाने वाला है। तापसी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यह फिल्म आनंद एल.राय और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकारों की अलग-अलग दुनिया का बहुत अच्छा मिश्रण है।

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब अभिषेक, तापसी और विक्की के साथ पर्दे पर साथ काम करत हुए दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि इससे पहले अभिषेक को फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में देखा गया था। लेकिन अब वह अपनी इस फिल्म के काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News