A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बॉब बिस्वास' के सेट से लीक हुईं अभिषेक बच्चन की फोटोज, लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल

'बॉब बिस्वास' के सेट से लीक हुईं अभिषेक बच्चन की फोटोज, लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल

'बॉब बिस्वास' सुजॉय घोष की 2012 हिट फिल्म 'कहानी' का स्पिन-ऑफ है, जिसमें विद्या बालन ने अभिनय किया था।

abhishek bachchan bob biswas look goes viral- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @QUEEN.82.QUEEN 'बॉब विश्वास' के सेट से लीक हुईं अभिषेक बच्चन की फोटोज

अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

'बॉब बिस्वास' सुजॉय घोष की 2012 हिट फिल्म 'कहानी' का स्पिन-ऑफ है, जिसमें विद्या बालन ने अभिनय किया था। अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। 

अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा ने कोलकाता में शुरू की 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग

सोशल मीडिया पर लीक हुईं फोटोज में अभिषेक को बड़े-बड़े बालों और आंखों पर गोल चश्मा लगाए देखा जा सकता है। वो पैंट और शर्ट पहने साधारण व्यक्ति नज़र आ रहे हैं। 

इससे पहले जब अभिषेक कोलकाता में शूटिंग के लिए मुंबई से फ्लाइट ले रहे थे, तब उन्होंने फेस शील्ड पहने अपनी एक सेल्फी शेयर की थी। वह कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क और फेस शिल्ड का उपयोग किए हुए फ्लाइट में बैठे दिखाई दिए थे।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हैशटैग बैकटूबिंगबॉब सभी सुरक्षित रहें। सुरक्षित यात्रा करें। मास्क हमेशा पहने रहें।"

Latest Bollywood News