A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन के 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' को-स्टार अमित साध भी कराएंगे कोविड-19 टेस्ट

अभिषेक बच्चन के 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' को-स्टार अमित साध भी कराएंगे कोविड-19 टेस्ट

अभिषेक बच्चन के साथ वेब सीरीज ब्रीद 2 में नजर आए अमित साध भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

amit sadh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/THEAMITSADH अमित साध

अभिषेक बच्चन का कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद अभिनेता अमित साध ने भी अपना कोविड टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। दोनों ने एक साथ 'ब्रीद : इनटू द शैडो' में काम किया है। गौरतलब है कि शनिवार को अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन कोविड से संक्रमित पाए गए हैं, और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से ही प्रशंसक अमित के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। दरअसल उन्हें और अभिषेक को महामारी के बीच एक डबिंग स्टूडियो में कई बार देखा गया था।

इसी बीच अमित ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी को हाय। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक महसूस कर रहा हूं। हालांकि, आज एहतियात के तौर पर कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "श्री बच्चन, अभिषेक और परिवार के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा है।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News