1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन से पंगा लेना 'कोरोना' को पड़ा महंगा, देखें ये मजेदार पोस्ट

अभिषेक बच्चन से पंगा लेना 'कोरोना' को पड़ा महंगा, देखें ये मजेदार पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कोविड 19 से जुड़ा मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Abhishek Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ABHISHEK BACHCHAN Abhishek Bachchan

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कोविड 19 से जुड़ा मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो फिल्मी अंदाज में ये जाहिर करते नजर आ रहे हैं कि कोरोना को उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए था, अब उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ा है। 

दरअसल, अभिषेक बच्चन के एक फैन ने ये मजेदार तस्वीर बनाई है। जिसमें कोरोना वायरस जैसी दिखने वाली आकृति हताश होकर नीचे पड़ है, जबकि अभिषेक बच्चन उससे कह रहे हैं, "और ले पंगा।" वो विजयी मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक को ये आर्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने न सिर्फ इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, बल्कि अपने फैन का शुक्रिया भी अदा किया है। 

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन के अलावा अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना का शिकार हो गए थे, लेकिन अस्पताल में इलाज कराने के बाद अब सभी ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Latest Bollywood News