1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4 साल की हुए शाहरुख के क्यूट बेटे अबराम, देखिए कुछ प्यारी तस्वीरें

4 साल की हुए शाहरुख के क्यूट बेटे अबराम, देखिए कुछ प्यारी तस्वीरें

हमारे प्यार से अबराम मियां आज 4 साल के हो गए। आज ही के दिन साल 2013 में शाहरुख के घर में अबराम आए थे।

abram- India TV Hindi
Image Source : PTI abram

दिल्ली: हमारे प्यार से अबराम मियां आज 4 साल के हो गए। आज ही के दिन साल 2013 में शाहरुख के घर में अबराम आए थे। बचपन से ही अबराम अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से हमारा दिल जीतते आए हैं। शाहरुख के बेटे का चार्म भी शाहरुख से कम नहीं हैं।

अबराम जब भी अपने पापा के साथ चलते हैं लोग उन्हें ही देखते रहते हैं। शाहरुख ने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि अबराम की वजह से लोग मुझे कम देखते हैं।

अबराम अक्सर ही मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आज तो छोटे खान का जन्मदिन है तो इस मौके पर हम आपको उनकी कुछ क्यूट तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

कभी स्पाइडर मैन बनकर तो कभी पापा की तरह टैटू बनवाकर अबराम की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

स्लाइड में देखिए कुछ तस्वीरें

Latest Bollywood News