1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘संजू’ के इस सीन से तिलमिलाया अबू सलेम, फिल्ममेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस, माफी की मांग की

‘संजू’ के इस सीन से तिलमिलाया अबू सलेम, फिल्ममेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस, माफी की मांग की

नोटिस में लिखा है कि अगर मेकर्स 15 दिन के अंदर उससे माफी नहीं मांगते हैं तो वो उन पर मानहानि का केस कर देगा।

<p>अबू सलेम</p>- India TV Hindi
अबू सलेम

नई दिल्ली: राजू हिरानी ने संजय दत्त की लाइफ पर रणबीर कपूर को लेकर फिल्म ‘संजू’ बनाई। फिल्म में अबू सलेम का संजय दत्त से जो रिश्ता था वो भी दिखाया गया था कि किस तरह अबू सलेम के आदमियों ने संजय दत्त को बंदूकें पहुंचाई थीं। अब संजू फिल्म के इस सीन पर गैंगस्टर अबू सलेम तिलमिला उठा है। उसने फिल्म में अपने बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। इसलिए उसने मेकर्स से माफी की मांग की है।

नोटिस में लिखा है कि अगर मेकर्स 15 दिन के अंदर उससे माफी नहीं मांगते हैं तो वो उन पर मानहानि का केस कर देगा।

बता दें, संजू साल 2018 की अब तक की सबसे बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। यह रणबीर कपूर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने इतना बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस पर ये अब तक की छठवीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 3 दिन के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

फिल्म में संजय दत्त की नशे की आदत, अंडरवर्ल्ड से उनका कनेक्शन और आर्म्स एक्ट में जेल की सजा होने की कहानी दिखाई गई है।

Latest Bollywood News