A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर अनुपम श्याम ने CM योगी आदित्यनाथ को इलाज में मदद के लिए कहा शुक्रिया

एक्टर अनुपम श्याम ने CM योगी आदित्यनाथ को इलाज में मदद के लिए कहा शुक्रिया

योगी ने अभिनेता को उस दौरान वित्तीय मदद दी थी, जब वे अपना इलाज करा रहे थे। प्रतापगढ़ के रहने वाले अभिनेता का मुंबई में किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री ने उन्हें इलाज का खर्च उठाने के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।

एक्टर अनुपम श्याम - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/INTERCEPTORS एक्टर अनुपम श्याम ने CM योगी आदित्यनाथ को इलाज में मदद के लिए कहा शुक्रिया

लखनऊ: 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में अपने अभिनय से प्रसिद्धी हासिल करने वाले टीवी अभिनेता अनुपम श्याम ओझा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। योगी ने अभिनेता को उस दौरान वित्तीय मदद दी थी, जब वे अपना इलाज करा रहे थे। प्रतापगढ़ के रहने वाले अभिनेता का मुंबई में किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री ने उन्हें इलाज का खर्च उठाने के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।

एक भावुक पत्र में अभिनेता ने कहा कि वह ठीक होते ही योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं।

अभिनेता ने राज्य में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News