A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रेस 3’के ऐक्टर फ़्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना पॉज़िटिव, BMC ने बंगला किया सील

‘रेस 3’के ऐक्टर फ़्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना पॉज़िटिव, BMC ने बंगला किया सील

फ्रेडी के पिता 67 वर्ष के हैं, और उन्हें 'होम आइसोलेशन' में रखा गया है।

<p>Freddy Daruwala</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- FREDDY DARUWALA Freddy Daruwala

मुंबई: फ्रेडी दारूवाला के बंगले को बीएमसी  सील कर दिया गया है, क्योंकि अभिनेता के पिता को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। 2014 में आई अक्षय कुमार अभिनीत 'हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में कट्टर खलनायक की भूमिका निभा चुके अभिनेता ने पुष्टि की कि उनके पिता को शुरू में बुखार और शरीर में दर्द जैसे मौसमी लक्षण थे।

फ्रेडी के पिता 67 वर्ष के हैं, और उन्हें 'होम आइसोलेशन' में रखा गया है।

हिंदुस्तानटाइम्सडॉटकाम से उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी में बुखार और शरीर में दर्द जैसे मौसमी लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसलिए हमने इसे हल्के में लिया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए हमने जब तीन-चार दिन बाद जांच कराया तो, वह कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले। डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने का सलाह दिया है।"

अभिनेता ने वेबसाइट को बताया कि 'होम आइसोलेशन' में कोई समस्या नहीं है, क्योंकि बंगले में कई कमरे हैं। हालांकि, वह अपने 15 महीने के बेटे इवान के बारे में चिंतित है।

Latest Bollywood News