मुंबई: मशहूर अभिनेता मनोज जोशी को आपने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करते देखा होगा हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज जोशी ने कहा कि वो अभी तक अफने टैलेंट का सिर्फ 20-25 प्रतिशत ही इंडस्ट्री को दे पाए हैं। मनोज जोशी का कहना है कि शायद लॉकडाउन के बाद मेरी किस्मत खुले और मुझे भी अच्छे रोल मिले। मनोज जोशी ने आगे कहा- कई बार अच्छे रोल देर से मिलते हैं, मराठी में तो ऐसे रोल मुझे मिले हैं, पुरस्कार भी मिला है लेकिन हिंदी फिल्म में ऐसे रोल का अभी इंतज़ार है।
मनोज जोशी ने माना कि इंडस्ट्री में कोई जान पहचान ना होने की वजह से भी उन्हें नुकसान हुआ है। मनोज जोशी ने यह भी कहा कि- अमरीश पुरी की किस्मत 50 साल के बाद खुली...शायद मेरी भी खुले।
मनोज जोशी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इन्होने अपना करियर मराठी थिएटर से आरम्भ किया था, साथ ही साथ इन्होने अपना योग्यदान गुजराती एवं हिन्दी थिएटर् में भी दिया। सन 1998 से अब तक इन्होने 60 से अधिक फ़िल्मो में अभिनय किया है, जिनमें अधिकतर हास्य अभिनय है।
हाल ही में हमने मनोज जोशी को स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में वकील के रोल में देखा था, ये एक निगेटिव रोल था, जिसमें उनके काम को काफी सराहना मिली ।
Latest Bollywood News