A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 73 साल की उम्र में अभिनेता रंजीत ने बेटी के साथ 'शोले' के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

73 साल की उम्र में अभिनेता रंजीत ने बेटी के साथ 'शोले' के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

अभिनेता रंजीत का अपनी बेटी के साथ डांस करते हुए एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शोले के गाने पर डांस कर रहे हैं।

ranjeet dance video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RANJEETTHEGOLI रंजीत डांस वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी शोले के गाने महबूबा महबूबा के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिता और बेटी जिम में मजेदार डांस कर रहे हैं। अभिनेता रंजीत ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

रंजीत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 80 के आस-पास, सिर्फ मेरी बेटी मुझे अपनी अंगुलियों पर डांस करा सकती हैं। पोस्ट होने के कुछ समय बाद ही इस वीडियो पर सेलिब्रिटीज और फैन्स के कमेंट आने लग गए। टाइगर श्रॉफ ने लिखा- शानदार गोली अंकल। बहुत अच्छे लग रहे हो।  टाइगर के इस कमेंट का रंजीत ने जवाब देते हुए लिखा- टाइगर श्रॉफ चाचा तो तुम्हारा ही हूं।

मंगलवार को रंजीत ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वो दिन नहीं रहे, ये भी नहीं रहेंगे।

आपको बता दें दिग्गज अभिनेता रंजीत आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News