A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, भाई रणधीर कपूर ने की पुष्टि

अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, भाई रणधीर कपूर ने की पुष्टि

अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटे हैं।

<p>अभिनेता ऋषि कपूर...- India TV Hindi
अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती

मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह अस्पताल में मौजूद हैं। 

इंडिया टीवी ने जब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर से बात की तो उन्होंने कहा-  "जी हां ऋषि कपूर अस्पताल में है, बीती शाम उनकी हालत बिगड़ी है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दवाइयों की वजह से अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने हमें घर जाने के लिए कहा है इसलिए हम सब घर आ गए। मैं परेशान हूं क्योंकि वह मेरा छोटा भाई है। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। इस वक्त ऋषि की पत्नी नीतू उनके साथ अस्पताल में है"

बता दें, 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहाँ वह करीब एक साल तक रहें। पिछले साल सितंबर महीने में ऋषि कपूर मुंबई वापस आए। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ऋषि कपूर पिछले 6 दिनों से अस्पताल में हैं, खबर तब सामने आई जब बीती शाम उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें आईसीयू में रखा गया। हालांकि उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Latest Bollywood News