A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावत' के गोरा सिंह अब रहस्यमयी किरदार में आएंगे नजर

'पद्मावत' के गोरा सिंह अब रहस्यमयी किरदार में आएंगे नजर

'हंकार' हंगामा का डिजिटल शो है, जिसमें उज्‍जवल अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे।

<p>Gora singh</p>- India TV Hindi
Gora singh

मुंबई: फिल्म 'पद्मावत' में गोरा सिंह का किरदार निभाने वाले उज्‍जवल चोपड़ा डिजिटल शो 'हंकार' में रहस्यमयी और खतरनाक किरदार जे को निभाते नजर आएंगे। उज्‍जवल ने एक बयान में कहा, "मैंने अब तक जो किरदार निभाए हैं, जे उससे काफी अलग है। वह साहसी और निडर गोरा सिंह के विपरीत है। यह दोनों भूमिकाएं अलग करती थीं और उन्हें निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "इन किरदारों को निभाने से मुझे एक अभिनेता के तौर पर अपनी शक्ति को पाने में मदद मिली है।"

'हंकार' हंगामा का डिजिटल शो है, जिसमें उज्‍जवल अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News