A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में पूरे हुए 6 साल, फुगली से किया था डेब्यू

कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में पूरे हुए 6 साल, फुगली से किया था डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को इंडस्ट्री में कदम रखे 6 साल पूरे हो गए हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाली हैं।

kiara advani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KIARAALIAADVANI कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी की डेब्यु फिल्म 'फुगली' ने रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं और अभिनेत्री का कहना है कि उनकी पहली फिल्म उनके लिए हमेशा खास रहेगी। कियारा ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।

उन्होंने लिखा, "छह साल पहले जब यह सब शुरू हुआ। मेरी पहली फिल्म मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। 'फुगली' के लिए अक्षय कुमार सर, अश्विनी यार्डी, के. सदान्द, मोहित मारवाह, विजेंदर सिंह, आरफी लांबा, मंशा बहल, जिमी शेरगिल, संचिता त्रिवेदी, पूरी टीम मैं बहुत आभारी हूं और उन सभी प्रशंसकों की भी आभारी हूं, जो शुरू से मेरे सफर का हिस्सा रहे हैं। आप सबको प्यार।"

हास्य से भरपूर सोशल थ्रिलर फिल्म को कबीर सदानंद ने निर्देशित किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें कियारा आडवाणी आखिरी बार अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर के साथ  गुड न्यूज में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News