1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कहा- लॉकडाउन से परेशान होने से अच्छा है इसका आनंद लीजिए

एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने कहा- लॉकडाउन से परेशान होने से अच्छा है इसका आनंद लीजिए

कुब्रा ने कहा, "लॉकडाउन के बारे में रोना बंद करो, इसका कोई मतलब नहीं है। यह आपके नियंत्रण में नहीं है। इसलिए कृपया शिकायत करना, रोना बंद कर दें, अगर आप आज थोड़ा अधिक या थोड़ा कम शिकायत करते हैं तो भी यह बदलने वाला नहीं है, इसलिए शांत रहें।"

 कुब्रा सैत ने - India TV Hindi
Image Source : TWITTER- KUBRA  कुब्रा सैत 

मुंबई: अभिनेत्री कुब्रा सैत का मानना है कि लोगों को लॉकडाउन के बारे में सोचना और शिकायत करना बंद कर देना चाहिए। उनका कहना है कि चीजें जब उनके नियंत्रण में नहीं हैं तो इस पर परेशान होने से बेहतर इसका आनंद लेना है। कुब्रा ने कहा, "लॉकडाउन के बारे में रोना बंद करो, इसका कोई मतलब नहीं है। यह आपके नियंत्रण में नहीं है। इसलिए कृपया शिकायत करना, रोना बंद कर दें, अगर आप आज थोड़ा अधिक या थोड़ा कम शिकायत करते हैं तो भी यह बदलने वाला नहीं है, इसलिए शांत रहें।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है, हमें अभी स्वीकार करना है कि दरअसल हो क्या रहा है। मुझे पता है कि यह एक पुराना क्लिच है, लेकिन यह विशेष रूप से उस समय के लिए ही बना है, जिसमें अभी हम सब हैं।"

लॉकडाउन के दौरान उनकी आदतों में आए बदलाव के बारे में उन्होंने कहा, "बात दरअसल यह है कि मैं ब्रश करने से नफरत करती थी, मुझे हमेशा लगता था कि मेरे पास अपने दांतों को ब्रश करने का समय नहीं है। मुझे ऐसा लगता था कि अपने दांतों को ब्रश करने के लिए पांच मिनट कौन खर्च करे। हां, अब मैं 3 से चार बार ब्रश करती हूं और मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि मेरा डेंटिस्ट मुझ पर उतना ही गर्व करेगा।"

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News