A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आवारा कुत्तों ने किया इस एक्ट्रेस पर हमला, गंभीर रूप से हुई घायल

आवारा कुत्तों ने किया इस एक्ट्रेस पर हमला, गंभीर रूप से हुई घायल

मुंबई: मुंबई में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री पारुल यादव आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब सोमवार को एक्ट्रेस मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाहर पालतू कुत्ते

Parul Yadav- India TV Hindi
Parul Yadav

मुंबई: मुंबई में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री पारुल यादव आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब सोमवार को एक्ट्रेस मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाहर पालतू कुत्ते को टहला रही थी तभी गली के 6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। अपने कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक्ट्रेस गंभीर रुप से घायल हो गई। यह हादसा 23 जनवरी को हुआ।

34 साल की एक्ट्रेस को कुत्ते ने बुरी तरह काटा जिससे उनके चेहरे, गले और पैरों पर काफी चोटें आई। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारुल की बहन ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक्ट्रेस के सिर पर 3 सेमी का गहरा कट है जिसके चलते उनकी सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गईं। पारुल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मों के इलाज के साथ-साथ रेबीज़ का भी इलाज किया गया। सोमवार को पारुल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बता दें कि पारुल यादव कन्नड़, मयालम और कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली पारुल हिंदी टीवी शोज भाग्यविधाता (2009) समेत कई टीवी शो में भी दिख चुकी हैं।

Latest Bollywood News