1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान बोली, 'प्रेग्नेंसी में करीना कर रही हैं कीर्तिमान स्थापित'

सोहा अली अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान बोली, 'प्रेग्नेंसी में करीना कर रही हैं कीर्तिमान स्थापित'

अपने अभिनय और अलग अंदाज के लिए सराही जा चुकीं करीना कपूर गर्भावस्था के दौरान काम करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस पर ननद सोहा अली खान को उन पर गर्व है।

soha ali khan- India TV Hindi
soha ali khan

नई दिल्ली: अपने अभिनय और अलग अंदाज के लिए सराही जा चुकीं करीना कपूर गर्भावस्था के दौरान काम करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस पर ननद सोहा अली खान को उन पर गर्व है।

करीना ने मीडिया से अपनी गर्भावस्था नहीं छिपाई। यहां तक की पिछले महीने वह गर्व के साथ रैंप पर चलीं और उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट के विज्ञापन के लिए हामी भरी। वह लगातार काम कर रही हैं और अपने इसके लिए अपना करियर नहीं छोड़ सकतीं।

अभिनेता सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा ने कहा कि वह दिसंबर में अपने परिवार में आने वाले बच्चे के लिए उत्साहित हैं।

सोहा ने यहां आईएएनएस से कहा, "इसके लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। करीना पहली बार मां बनने जा रही हैं और काफी खूबसूरत हो गई हैं। वह नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मुझे लगता है कि वह ऐसा काम कर रही हैं, जो दुनिया में अद्भुत है।"

सोहा ने कहा कि सैफ और करीना एक खूबसूरत जोड़ी है।

सोहा की आगामी फिल्म '31 अक्टूबर' 7 अक्टूबर को रिलीज होगी

Latest Bollywood News