1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का से रवीना तक, तीनों खान्स संग इन सभी ने किया Romance

अनुष्का से रवीना तक, तीनों खान्स संग इन सभी ने किया Romance

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए तीनों खान्स (शाहरुख, सलमान और आमिर) के साथ काम करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता है।

bollywood actresses - India TV Hindi
bollywood actresses

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए तीनों खान्स (शाहरुख, सलमान और आमिर) के साथ काम करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता है। खासकर के आज के दौर में जब सलमान खान अपनी पॉपुलारिटी के चरम पर हैं, आमिर परफेक्शन की नई मिसालें गढ़ रहे हैं और शाहरुख एक बार फिर से रोमांटिंक अंदाज में वापसी कर रहे हैं...ऐसे में भला कौन सी अभिनेत्री होगी जो इनके साथ काम न करना चाहे। ऐसा नहीं है कि यह चस्का हाल फिलहाल की अभिनेत्रियों को ही लगा है बल्कि बीते दौर की तमाम बड़ी अदाकाराएं भी इन तीनों खान के साथ काम करने के लिए मरा करतीं थीं। जानिए कौन कौन सी अभिनेत्रियों ने किया है इन तीनों बड़े खान्स के साथ काम......

अनुष्का शर्मा:

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों बड़े खान्स के साथ काम किया है। रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के साथ, पीेके में आमिर के साथ और अब ब्लॉकबस्टर सुल्तान में सलमान खान के साथ।

Anushka Sharma

कैटरीना कैफ:

बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली कैटरीना कैफ भी तीनो खान्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान के साथ एक था टाइगर, आमिर के साथ धूम-3 और शाहरुख के साथ एक था टाइगर में काम किया था।

Katrina Kaif

अगली स्लाइड में देखिए अन्य किन हीरोइनों ने किया तीनो खान्स संग रोमांस

Latest Bollywood News