A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए ‘कमांडो 2’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं अदा शर्मा

...तो इसलिए ‘कमांडो 2’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं अदा शर्मा

अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा का विषय हुई हैं। इस फिल्म में वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। अदा को '1920' और 'हंसी तो फसी' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाना जाना जाता। उनका कहना है कि...

adah sharma- India TV Hindi
adah sharma

मुंबई: अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कमांडो 2 को लेकर चर्चा का विषय हुई हैं। इस फिल्म में वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। अदा को '1920' और 'हंसी तो फसी' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाना जाना जाता। उनका कहना है कि वह 'कमांडो 2' के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें वह अपने अब तक के करियर में पहली बार व्यावसायिक और मनोरंजक भूमिका में नजर आएंगी। विद्युत जामवाल अभिनीत इस फिल्म में वह विजयवाड़ा के एक तेलुगू भाषी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भावना रेड्डी के रूप में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें:-

अदा ने कहा, "मैंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया। हालांकि, यह एक गंभीर फिल्म है। मेरी भूमिका बहुत ही मनोरंजक है। यह अब तक निभाई भूमिकाओं में गंभीर और भावनात्मक है। इसमें पहली बार मैं मजेदार और एक्शन की गुंजाइश वाली भूमिका निभा रही हूं।"

देवेन भोजानी द्वारा निर्देशित फिल्म दुनियाभर में शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें ठाकुर अनूप सिंह और ईशा गुप्ता प्रमुख भूमिका में हैं। अपनी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह अब तक के मेरे करियर की सबसे व्यावसायिक और मनोरंजक भूमिका है।

अदा को मारधाड़ वाले सीक्वेंस का प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन उन्हें बंदूक चलाना सीखना पड़ा। तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के साथ यह अदा की पहली बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘कमांडो 2’ में अदा के अलावा विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारुवाला भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News