1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किसके साथ काम करने को लेकर इतनी उत्साहित हैं सोनम कपूर

आखिर किसके साथ काम करने को लेकर इतनी उत्साहित हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर को हाल ही में आयोजित किए गए 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी फिल्म ‘नीरजा’ में शानदार अभिनय के लिए दिया है। इस दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता...

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को हाल ही में आयोजित किए गए 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी फिल्म ‘नीरजा’ में शानदार अभिनय के लिए दिया है। इस दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता आदिल हुसैन से भी हुई। सोनम के अलावा आदिल को भी स्पेशल मेन्शन (विशेष उल्लेख) दिया गया है। अब सोनम ने इच्छा जताई है कि वह आदिल के साथ काम करें। सोनम को यहां 2016 में आई 'नीरजा' फिल्म में नीरजा भनोट के किरदार के लिए यह विशेष उल्लेख मिला, वहीं आदिल को उनकी दो फिल्मों 'मुक्ती भवन' और 'मज राती केतकी' में उनके अभिनय के लिए विशेष उल्लेख सम्मान दिया गया।

आदिल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा पुरस्कार प्राप्त करतीं सोनम कपूर की एक फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा, "वह प्रसन्नचित और खुश थीं।" आदिल को जबाव देते हुए सोनम ने उत्तर दिया, "मेरे साथ विशेष उल्लेख के सह पुरस्कार प्राप्त करने वाले। एक ही मंच पर आपके साथ आना सम्मान की बात। आपके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है।"

sonam

इन दोनों हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को उनकी फिल्म 'रुस्तम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं उनके अलावा मलयालम अभिनेत्री सुरभि सी. एम को 'मिन्नामिनुंगु-द फायरफ्लाइ' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

Latest Bollywood News