1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति राव हैदरी ने मनाया महिला शक्ति का जश्न 'एवोन' के संग

अदिति राव हैदरी ने मनाया महिला शक्ति का जश्न 'एवोन' के संग

नई दिल्ली: जानी मानी अभिनेत्री और सौंदर्य उत्पादन कंपनी 'एवोन' की ब्रांड एम्बेसेडर अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह महिलाओं को सफलता प्राप्त करने में समर्थन देने वाली कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं।

aditi rao- India TV Hindi
aditi rao

नई दिल्ली:  जानी मानी अभिनेत्री और सौंदर्य उत्पादन कंपनी 'एवोन' की ब्रांड एम्बेसेडर अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह महिलाओं को सफलता प्राप्त करने में समर्थन देने वाली कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं। क्योॆकि यह कंपनी महिसलाओं के हक और उन्हे सशक्त बनाने का काम कर रही है। जो कि बहुक ही बड़ी बात है। एवोन के वार्षक सम्मेलन में वह सम्मिलित हुई थी। साथ ही कंपनी से अदिति को सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़े- अपने अफेयर की खबरों पर फरहान अख्तर ने किया खुलासा

अपने एक बयान में अदिति ने कहा, "मैं ऐसी कंपनी के साथ जुड़कर खुश हूं, जो महिलाओं को सफलता हासिल करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में समर्थन देती हैं। उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है।"

कंपनी ने अपने वार्षिक सम्मेलन में पूरे भारत से अपने 500 शीर्ष सौंदर्य और फैशन सलाहकारों को सम्मानित कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस सम्मेलन में अदिति ने सभी सलाहकारों को सम्मानित किया।

'एवोन इंडिया' के प्रबंधन निदेशक राहुल शंकर ने कहा, "इस सम्मेलन के जश्न में 'एवोन' के उन सितारों पर रोशनी डाली गई है, जो महिला उद्यमियों की भावी पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं।"

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी जाने माने फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म में काम करने जा रही हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर फिल्मकार तमिल रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें तापसी पन्नू और कार्थी की प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

Latest Bollywood News