A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी का रिसेप्शन, गोविंदा और भारती सिंह सहित ये सेलेब्स हुए शामिल

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी का रिसेप्शन, गोविंदा और भारती सिंह सहित ये सेलेब्स हुए शामिल

वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने ब्लैक कलर का सूट पहना तो श्वतेा लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

aditya narayan shweta agarwal wedding reception photos and videos- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SHWETA_AGARWALOFFICIAL आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल संग शादी कर ली है। शादी के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें गोविंदा और कॉमेडियन भारती सिंह सहित तमाम सेलेब्स शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने ब्लैक कलर का सूट पहना तो श्वतेा लाल रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं।

Photos: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी हुई संपन्न, वायरल हो रही हैं खूबसूरत तस्वीरें

आदित्य और श्वेता ने पार्टी के दौरान रोमांटिक गानों पर डांस भी किया। 

इस पार्टी में अभिनेता गोविंदा का पूरा परिवार शामिल हुआ। वहीं, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी पार्टी में शरीक हुए।

आदित्य नारायण ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए घोषणा की थी कि वह दिसंबर में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने लिखा, "हम शादी करने जा रहे हैं। मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।"

आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। 

Latest Bollywood News