1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य पंचोली को पड़ोसी पर हमले के आरोप में एक साल की सजा

आदित्य पंचोली को पड़ोसी पर हमले के आरोप में एक साल की सजा

मुंबई: महाराष्ट्र की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को उनके पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में आज दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने

aditya pancholi sentenced to one year in charge of the...- India TV Hindi
aditya pancholi sentenced to one year in charge of the attack on the neighbour

मुंबई: महाराष्ट्र की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को उनके पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में आज दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, उपनगर अंधेरी की स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने पंचोली को हमला एवं आपराधिक धमकी के मामले में दोषी करार दिया है।

बहरहाल, मजिस्ट्रेट अमिताभ पंचभाई ने पंचोली को दोषी करार देने के बाद 12,000 रूपये के मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार पंचोली ने 2005 में उनकी इमारत में रहने वाले पड़ोसी प्रतीक पसरानी पर वार किया था और कथित रूप से उनकी नाक तोड़ दी थी।

Latest Bollywood News