आदित्य कपूर ने महेश भट्ट को बताया रिंगमास्टर, शेयर की तस्वीर
आदित्य कपूर ने महेश भट्ट को बताया रिंगमास्टर, शेयर की तस्वीर
IANS
Published : Jul 18, 2019 02:50 pm IST, Updated : Jul 18, 2019 02:50 pm IST
आदित्य रॉय कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' के सेट से फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
Image Source : INSTAGRAMAditya Roy kapur and Mahesh bhatt
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' के सेट से फिल्म निर्माता महेश भट्ट(Mahesh Bhatt) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'रिंगमास्टर' बताया। आदित्य ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें आदित्य और महेश भट्ट को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने इमेज के कैप्शन में लिखा, "रिंगमास्टरमहेश के साथ एक नई शुरुआत।"
महेश भट्ट करीब दो दशक बाद 'सड़क 2' के माध्यम से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।फिल्म में आदित्य के अलावा, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, संजय दत्त, जिशु सेनगुप्ता, प्रियंका बोस और अक्षय आनंद भी हैं। यह 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।
'सड़क 2' 1991 में पूजा और संजय की आई हिट फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। 1991 की यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हिट गानों के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही थी।