1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस्तांबुल हमले पर अदनान सामी ने जताया शोक

इस्तांबुल हमले पर अदनान सामी ने जताया शोक

शनिवार को देर रात एक तुर्की के नाइटक्लब में एक बंदूकधारी ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 39 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

sami- India TV Hindi
sami

मुंबई: पूरी दुनिया के लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए कई तैयारियां करते हैं। इस मौके पर लोग दोस्तों संग मिलकर खूब पार्टी करते हैं। लेकिन शनिवार को देर रात एक तुर्की के नाइटक्लब में एक बंदूकधारी ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 39 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे सिनेमाजगत की कई हस्तियों ने इस दुख व्यक्त हैं। जाने-माने गायक अदनान सामी का कहना है कि वह इस्तांबुल के नाइट क्लब में हुए आंतकी हमले से स्तब्ध व दुखी हैं।

इसे भी पढ़े:- अब ये अभिनेत्री भी तोड़ने जा रही हैं 7 साल की शादी

सामी ने ट्वीट किया, "तुर्की के इस्तांबुल में भयानक हमले से दुखी और स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं..। आतंकवाद को रोको।" हमले में दो भारतीयों की भी मौत हो गई। गुजरात की डिजाइनर खुशी और फिल्म 'रोअर' के निर्माता आबिस रिजवी इस हमले का शिकार हो गए। सामी से पहले बॉलीवुड की लोकप्रिय सेलिब्रिटी जोड़ी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इस्तांबुल हमले में जान गंवाने वाली डिजाइनर खुशी की मौत पर दुख जताया था।

खुशी की मौत से दुखी राज ने ट्वीट किया, "इस्तांबुल हमले में अपनी प्रिय मित्र और डिजाइनर खुशी की मौत की खबर सुनकर सदमे में हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। कितनी भयानक खबर से नए साल की शुरुआत हुई है। संवेदनाएं।"

शिल्पा ने ट्वीट किया, "जीवन के बारे में कुछ भी तय नहीं है। जिन परिवारों ने अपने करीबी और प्रिय लोगों को खोया है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। खुशी की आत्मा को शांति मिले।"

Latest Bollywood News