1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, ‘शिवाय’ भी नहीं पीछे

‘ऐ दिल है मुश्किल’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, ‘शिवाय’ भी नहीं पीछे

‘ऐ दिल है मुश्किल’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में इसकी रिलीज में काफी मुश्किलें भी आई थीं। लेकिन अब यह बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

shivaay- India TV Hindi
shivaay

मुंबई: करण जौहर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में इसकी रिलीज में काफी मुश्किलें भी आई थीं। लेकिन अब यह बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के दौरान ही देशभर में फिल्म का कारोबार 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। वहीं इसके साथ अजय देवगन की 'शिवाय' भी रिलीज की गई थी। यह भी काफी बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से अब भी यह पीछे ही है।

इसे भी पढ़े:-

‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने देश भर के सिनेमाघरों से 74.01 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि विदेशों में रिलीज करने से फिल्म ने 70 लाख डालर (47 करोड़ रुपये) एकत्रित किए। वहीं अजय की फिल्म ने देशभर में 64.36 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुताबिक ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की मार्केटिंग और वितरण को मिलाकर इस फिल्म की कुल लागत करीब 100 करोड़ रुपये थी। जबकि फिल्म के संगीत, सेटेलाइट और डिजिटल वितरण से 75 करोड़ रुपये जुटा लिए गए। शेष 25 करोड़ रुपये की राशि देश के सिनेमाघरों से जुटाई गई।

उन्होंने बताया, “हम बहुत अचंभित हैं कि दर्शकों ने इसे दीवाली की एक सफल फिल्म बना दिया और केवल 6 दिनों में फिल्म ने देश में 74.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया।“ फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान में कहा, “विदेशों में भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। धर्मा प्रोडक्शन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, कि उसकी फिल्म ने यहां बहुत अच्छा कारोबार किया।“

उन्होंने बताया, शिवाय एकल सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, जबकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ मल्टीप्लैक्स सिनेमाघरों में छाई हुई है।

Latest Bollywood News