A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बरेली की बर्फी' बाद अब एक बार फिर राजकुमार राव संग नजर आएंगी स्वाति सेमवाल

'बरेली की बर्फी' बाद अब एक बार फिर राजकुमार राव संग नजर आएंगी स्वाति सेमवाल

राजकुमार राव ने अपने शानदार अभिनय का जादू हर किसी पर चलाया है। उनके चाहने वालों की लिस्ट में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आ चुकीं है।

Bareilly Ki Barfi- India TV Hindi
Bareilly Ki Barfi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने शानदार अभिनय का जादू हर किसी पर चलाया है। उनके चाहने वालों की लिस्ट में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आ चुकीं है। बता दें कि स्वाति को फिल्म कृति की सहेली रमा का किरदार निभाते देखा गया था। स्वाति का कहना है कि वह एक बार फिर राजकुमार राव के साथ अभिनय करतीं नजर आएंगी। दोनों कलाकार 'फन्ने खां' में एक साथ काम कर रहे हैं।

स्वाति ने कहा कि इसमें वह एक निर्भीक और आधुनिक अवतार में दिखेंगी। स्वाति ने एक बयान में कहा, "मैंने 'फन्ने खां' में एक नवोदित अभिनेत्री का किरदार निभाया है। यह किरदार 'बरेली की बर्फी' में मेरे किरदार से एकदम अलग है, जिसमें मैंने मासूम, और आम लड़की का किरदार निभाया था। इसमें मैंने राजकुमार के साथ बिंदास और आधुनिक लड़की का किरदार निभाया है।" स्वाति ने कहा, "राजकुमार के साथ दोबारा काम करने और अनिल कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ एक अच्छी फिल्म से जुड़कर बहुत मजा आया।"

'सोनी लाइव' पर सोमवार को रिलीज हुई अपने निर्देशन वाली लघुफिल्म 'समीरा - द अनयूजुअल - अनकंडीशनल लव ट्रायलॉजी' के बारे में कहा उन्होंने, "इस लघुफिल्म को मैंने लिखा है तथा मैंने ही निर्देशित किया है। इसमें मैंने एक मुस्लिम पेंटर समीरा का किरदार निभाया है, जो किसी से बहुत प्यार करती है।" 'फर्स्ट स्टेप एंटरटेनमेंट कैपिटल प्रोडक्शन' द्वारा निर्मित लघुफिल्म में स्वाति ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Latest Bollywood News