A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बेवॉच’ के बाद 2 और हॉलीवुड फिल्में साइन कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

‘बेवॉच’ के बाद 2 और हॉलीवुड फिल्में साइन कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में तो अपने अभिनय से खूब सराहना बटोर ही चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं का जादू चलाया हुआ है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में तो अपने अभिनय से खूब सराहना बटोर ही चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं का जादू चलाया हुआ है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि आज अंतराराष्ट्रीय स्तर पर भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई इवेंट शोज में भी शिरकत करते हुए देखा जा चुका है।

प्रियंका को हम उनके अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में काफी बेहतरीन अदाकारी करते हुए देख चुके हैं। अपने इस शो के कारण ही उन्हें दुनियाभर में खास लोकप्रियता हासिल हुई है। इसके अलावा इन दिनों वह अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार वह जल्द ही 2 और हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ सकती हैं।

प्रियंका से 2 फिल्मों 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमाटिक' में काम करने को लेकर बातचीत चल रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका जून में फिल्म 'ए किड लाइक जेक' की शूटिंग करेंगी और फिर टेलीविजन श्रृंखला 'क्वांटिको' की शूटिंग शुरू करने से पहले तुरंत बाद ही 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग शुरू कर देगी। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'क्वांटिको' से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की। शॉर्ट ड्रेस पर आलोचना करने वालों को प्रियंका चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

Latest Bollywood News