ब्रेकअप के बाद से नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) ने सोशल मीडिया पर कई दर्द भरे पोस्ट शेयर किए हैं। ब्रेकअप के दौरान वह रिएलिटी शो इंडियन आइडल 10 के सेट पर रोती हुई भी नजर आई थीं। एक बार फिर नेहा रिएलिटी शो के सेट पर रो पड़ी। नेहा कक्कड़ सुपर डांसर 3 शो में जज बनके गई थीं। जहां एक परफॉर्मेंस के बाद नेहा के आंसू नहीं रुके।
यह शो 17 फरवरी को सोनी टीवी पर टेलिकास्ट हुआ था। जिसमें देविका ने अपनी गुरु ऐश्वर्या के साथ माही वे गाने पर डांस किया जिसमें देवदास, पारो और चंद्रमुखी के दिल तोड़ने की स्टोरी दिखाई थी। परफॉर्मेंस के दौरान ही नेहा रोने लगी थीं। जिसके बाद शो की जज गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी ने नेहा को चुप कराया।
परफॉर्मेंस के बाद नेहा ने कहा- जिंदगी बहुत मुश्किल है। मेरे साथ अतीत में बहुत कुछ हुआ है। इसके बाद जब लोग आपको जज करते हैं तो बुरा लगता है। मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत अच्छी परवरिश दी है। मैंने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। मैं विश्वास नहीं कर सकती यह गाना मैंने गाया है। मैं सोच भी नहीं सकती कोई इस गाने पर इतना अच्छा कैसे परफॉर्म कर सकता है। आप लोगों का डांस इस गाने पर बहुत अलग था। आपको पता है लोग बिना सोचे कुछ भी कह देते हैं।
नेहा ने कहा- मैं अपने आस-पास के लोगों को खुशियां बांटना चाहती हूं। मुझे लगता है व्यक्ति के लिए खुश रहना बेहद जरुरी होता है। इस सब के बाद मैं कभी दोबारा प्यार नहीं कर पाउंगी। मुझे खुद पर गर्व है। क्योंकि आज तक मैंने जो भी किया है वह अच्छा किया है और आगे भी ऐसे ही करती रहूंगी।
आपको बता दें नेहा कक्कड़ और हिंमाश कोहली रिलेशनशिप में थे। इस बात की पुष्टि दोनों ने खुद इंडियन आइडल 10 के स्टेज पर की थी। मगर कुछ महीनों बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
बॉयफ्रेंड के अलावा और कौन-सी दो चीजें 2019 से चाहती हैं कटरीना कैफ
बॉयफ्रेंड के अलावा और कौन-सी दो चीजें 2019 से चाहती हैं कटरीना कैफ
Latest Bollywood News