1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दोस्ताना 2' और 'फ्रेडी' के बाद आनंद एल राय की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, कौन करेगा रिप्लेस ?

'दोस्ताना 2' और 'फ्रेडी' के बाद आनंद एल राय की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन, कौन करेगा रिप्लेस ?

करन जौहर की 'दोस्ताना 2' और शाहरुख खान की 'फ्रेडी' के बाद कार्तिक आर्यन एक और बड़ी फिल्म से बाहर हो गए हैं।

kartik aryan - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्हें पहले ही दो फिल्मों से निकाला जा चुका है। ऐसे में अब ये खबर सामने आई है कि कार्तिक के खाते से तीसरी फिल्म भी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, कार्तिक फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ एक अनटाइटल्ड गैंगस्टर फिल्म करने वाले थे, लेकिन अब वे इसका हिस्सा नहीं हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि आनंद अब इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना पर विचार कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, कार्तिक और आनंद के बीच फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी। कार्तिक ने स्क्रिप्ट पढ़ी थी और फिल्म की कहानी भी सुनी थी। लेकिन, कार्तिक के फिल्म साइन करने से पहले ही किसी कारण से बात नहीं बन पाई। आनंद एल राय के असिस्टेंट इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।" आर्यन और राय की इस फिल्म को लेकर खबरें इसी साल फरवरी में सामने आईं थीं। जब एक्टर को फिल्ममेकर के मुंबई कार्यालय के बाहर देखा गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स ने आनंद एल राय से भी इस बारे में बात की है। डायरेक्टर ने वेबसाइट से कहा कि कार्तिक के साथ कुछ भी पक्का नहीं हुआ था। उन्होंने कहा,  कि कार्तिक के साथ कुछ भी पक्का नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, 'एक प्रोडक्शन हाउस के तौर पर हम कई एक्टर्स के साथ काम करते हैं और कई स्क्रिप्ट्स को एक्टर्स को पिच करते हैं। यही प्रोसेस है। एक्टर्स आपसे मिलते रहते हैं। आप उनसे बातचीत करते रहते हैं और बताते रहते हैं कि आप किस पर काम कर रहे हैं। वह आपके साथ काम करने की इच्छा जताते हैं और फिर सब्जेक्ट के हिसाब से आप निर्णय लेते हैं कि आपको किसके साथ काम  करना है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपने उस एक्टर को साइन कर लिया है।' 

Latest Bollywood News