नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कल मधु चोपड़ा के घर पर शादी से पहले की पूजा रखी गई थी। इस खास मौके पर प्रियंका ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए ड्रेस में नजर आईं वहीं निक एक बार फिर से अपने ट्रेडिशन अवतार में नजर आएं। बता दें कि पूजा खत्म होने के बाद दोनों आज फैमिली के साथ जोधपूर के लिए रवाना हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रियंका नें क्रीम कलर के सूट में नजर आई वहीं निक काफी वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे थे। निक ने ब्राउन कलर का जैकट और उसके साथ खाकी रंग की पैंट और सफेद जूता पहना था।
बता दें कि 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों सके होगी। जिसके बाद 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजों से होगी। शादी की रस्में 29 नवबंर से जोधपुर में शुरु हो जाएंगी।